Hisar Airport: अयोध्या के बाद अब जम्मू और अहमदाबाद की उड़ानें को भी मिली हरी झंडी, यहां देखे शेड्यूल

On: April 15, 2025 6:24 PM
Follow Us:

Hisar Airport: हिसार हवाई अड्डे से जयपुर और चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक यह हवाई सेवा इस सप्ताह शुरू हो सकती है। यह उड़ानें एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएंगी और CH Haryana Nayaba Saini  इन उड़ानों का शुभारंभ कर सकते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवा का उद्घाटन किया। अब हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी मई में हवाई सेवा शुरू करने की योजना है और इसके लिए विभागीय अधिकारी तैयारियां कर रहे हैं।

प्रस्ताव भेजा: सिविल एविएशन विभाग के सलाहकार डॉ. नारहरी बांगड़ ने बताया कि जयपुर और चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा की शुरुआत तीन दिन प्रति सप्ताह करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव एटीसी को भेजा गया है और अगले दो से तीन दिनों में फ्लाइट शेड्यूल मिलने की उम्मीद है।

नई उड़ानें अयोध्या की तरह दोतरफा सेवा में होंगी। हिसार से उड़ान भरने के बाद ये फ्लाइट्स चंडीगढ़ और जयपुर जाएंगी और फिर वापस हिसार लौटेंगी। फ्लाइट के समय का निर्धारण होने के बाद विभागीय अधिकारियों और एयरलाइन कंपनी के साथ बैठक होगी जिसमें टिकट के किराए का भी फैसला किया जाएगा।

 

अब हिसार हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरी तरह से नियंत्रण ले लिया है। इसके बाद से सभी निर्णय और कार्य यहां की एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा ही किए जाएंगे। इससे हवाई अड्डे की गतिविधियों में और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

 

प्रधानमंत्री ने किया  उद्घाटन, पहले ही दिन हुआ जबरदस्त रिस्पॉन्स

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। उसी दिन यहां से पहली फ्लाइट रवाना हुई जो हिसार से अयोध्या के लिए थी। इस उद्घाटन के बाद पहले दिन ही दिल्ली-हिसार-अयोध्या मार्ग पर कुल 220 यात्रियों ने सफर किया।

 

सुबह 9:30 बजे दिल्ली से हिसार पहुंची फ्लाइट में 64 यात्री सवार थे। इसके बाद हिसार से अयोध्या के लिए 59 यात्रियों ने उड़ान भरी, वहीं अयोध्या से वापसी में 41 यात्री हिसार लौटे। इसके अतिरिक्त, हिसार से दिल्ली की फ्लाइट में 56 लोगों ने सफर किया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now