HSEB: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का नया फरमान, अब ये विषय हुआ जरूरी

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:

HSEB: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र को लागू

Chandigarh News हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। इसी के चलते अब विभाग ने नया फरमान जारी किया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब हरियाणा बोर्ड के 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य और एक वैकल्पिक विषय सहित सात विषय पढ़ने होंगे।

 

इतना नहीं कक्षा 9वीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू दो अनिवार्य भाषा हिंदी व अंग्रेजी के अतिरिक्त तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत/उर्दू/पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू करने का फैसला लिया गया है। अब विद्यार्थियों को 6 अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का अध्ययन करना होगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को भी एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय की पढ़ाई करनी होगी।

लागू होगा ये नियम: उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में अधिकारी पत्र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र को लागू किया जाना है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें