Haryana Weather: हरियाणा के कल से चलेगी लू, 15 जिलों में येलो हीट का अलर्ट

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 3:36 PM
HEAT

Haryana Weather:  अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। हरियाणा में गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 15 जिलों के लिए येलो हीट अलर्ट रहेगा। तापमान 40 डिग्री से उपर चला जाएगा। विभाग का अनुमान है कि 7 अप्रैल यानि सोमवार से लू चलने लगेगी। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होगा। बदलते मौसम का असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर होगी तथा फसल कटाई का काम तेजी से शुरू होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन हरियाणा के इन जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात आदि शामिल हैं।

येलो अलर्ट का मतलब सामान्य से पांच डिग्री तापमान अधिक होने पर होता है। इन जिलों के किसानों को लगातार बढ़ रहे तापमान में गर्म हवा (हीट वेव) को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा जिले में हुई। जहां 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट फरीदाबाद में दर्ज की गई है, जहां 2 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बढ़ती गर्मी के साथ ही बढ़ेगी बिजली की डिमांड
गर्मी के तल्ख तेवरों के साथ ही घरों में कूलर, पंखें और एसी चलने शुरू हो गए हैं। आने वाले सप्ताह में प्रदेश में बिजली की डिमांड बढ़ेगी। बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली निगम ने भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now