Haryana Weather Update: हरियाणा में रौद्र रूप दिखाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

On: April 5, 2025 11:41 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है। प्रदेश में अब मौसम साफ रहेगा जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है इस बार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन 9 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह में गर्मी ज्यादा रहेगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में हुई।

हरियाणा में आए दिन मौसम बदल रहा है। कभी ज्यादा गर्मी तो कभी तेज हवाएं चलने से मौसम बदल रहा है। वहीं 7 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगर बहुत जरूरी है तब ही घर से बाहर निकलें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now