Haryana News: अग्रवाल सभा रेवाड़ी महिला टीम का हुआ गठन, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

On: April 4, 2025 8:58 PM
Follow Us:
नवनिर्वाचित महिला टीम के साथ उपस्थित अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता व अन्य पदाधिकारी

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में शुक्रवार को अग्रवाल सभा रेवाड़ी द्वारा महिला टीम के गठन के लिए कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं अग्रवाल सभा की महिला सदस्यों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया।

इनकी हुई नियुक्ति: बैठक में सर्व सहमति से महिला टीम की प्रधान पद के लिए मोना गोयल उर्फ मंजू गोयल, उप प्रधान पद के लिए श्रीमति कल्पना अग्रवाल, सचिव श्रीमति अलका गुप्ता, सह-सचिव श्रीमति शिफाली गोयल, सह-सचिव श्रीमति मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमति आँचल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमति शशि मित्तल एवं मैनेजर पद के लिए श्रीमति प्रभा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

Agrawal Sabha President Ripudaman Gupta and other officials present with the newly elected women's team
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान एडवोकेट राकेश गुप्ता, महासचिव राजीव गोयल, सह सचिव संदीप गोयल व कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।

उन्होंने नवनिर्वाचित महिला कार्यकारिणी को बधाई दी। सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। समाज की भलाई व समाज की संस्कृति को बनाए रखने में उनका बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now