मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: आर्य समाज का वार्षिक महोत्सव आयोजित, विधायक अनिल यादव हुए शामिल

On: November 18, 2024 7:34 PM
Follow Us:
आर्य समाज का वार्षिक महोत्सव आयोजित, विधायक अनिल यादव हुए शामिल

Rewari: ज़िले के गांव लुहाना के आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव हवन-यज्ञ, भजन उपदेश तथा प्रवचनों के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। इस महोत्सव दूर-दराज से आर्य विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। Rewari

 

समाज के प्रवक्ता यशपाल आर्य ने बताया कि कोसली विधायक अनिल यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में आर्य संस्कृति पर केंद्रित विचार गोष्ठी में जाने-माने आर्य विद्वान आचार्य सत्यव्रत, धर्मपाल आर्य, सुंदरलाल वैदिक, बंसीलाल आर्य, यादराम आर्य,जीवानंद नैष्ठिक , समर्पणानंद महाराज, सौम्य मुनि, महात्मा यशदेव, जय सिंह गौसेवक, बीडी यादव आचार्य राम तीर्थ, डॉ नरेंद्र यादव, सत्यवीर नाहड़िया ने विचार रखे।

 

इस अवसर पर निकिता आर्या, धर्मपाल आर्य, महाशय बंशीधर, सुंदरलाल, जसवंत आर्य तथा यादराम ने भजन उपदेशों से भाव विभोर कर दिया।आयोजन समिति की ओर से सूबेदार रामचंद्र,कप्तान हरपाल सिंह,कप्तान सत्यनारायण, धर्मवीर आर्य,राम किशोर आर्य, विजेंद्र सिंह, राज सिंह राजकुमार, सुनील कुमार, सुखबीर सिंह, कप्तान सतीश कुमार तथा सुधीर कुमार ने विभिन्न प्रभार संभाले।

 

इस दो दिवसीय महोत्सव में सरपंच मामचंद,मदन सिंह, विक्रम पांडे,हरपाल सिंह, बलबीर सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, थानेदार राजेंद्र सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now