मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 318 करोड़

On: April 17, 2023 7:25 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने रबी सीजन की फसलों की खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा की थी। सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि किसानों के गेहूं का एक- एक दाना MSP पर खरीदा जाएगा। इतना हीं नहीं हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जहां फसलों की खरीद का भुगतान 48 से 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है।Portable AC: 5 मिनट में कर देगा ठंडा ! AC की कीमत सिर्फ 500 रुपये

किसान मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यूसी और FCI द्वारा यह खरीद की जा रही है।

राज्य सरकार ने गेहूं के लिए 408 मंडियां/खरीद केंद्र, सरसों के लिए 103 मंडियां, खरीद केंद्र, जौ के लिए 25 मंडियां और चना के लिए 11 मंडियां, खरीद केंद्र खोले हैं।

72 घंटे में किया जाता है भुगतान
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दावा करते हुए कहा था कि किसानों को उनकी फसल की पेमेंट 72 घंटे के भीतर कर दी जाएगी. यदि किन्हीं कारणों से पेमेंट में देरी होती है तो किसानों को 9 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा.
Janhvi Kapoor ब्वॉयफ्रेंड के साथ निकली Sumer holiday मनाने, एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट
 

932.64 करोड़ का भुगतान
फसल बेचने के बाद सरकार द्वारा किसानों को पेमेंट सीधे उनके बैंक खातों में की जा रही है। अब तक 81,381 किसानों के खातों में 932.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

वहीं, 24,624 किसानों के खातों में 317.22 करोड़ रुपए भुगतान के लिए पेमेंट फाइल जनरेट की गई, यह भुगतान 17 अप्रैल को होगा। मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने खरीद के लिए समुचित व्यवस्था की है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now