मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हिसार में स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा :12 किलोमीटर लगी ट्रेक्टरो की कतार

On: August 15, 2021 2:38 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा हिसार में ट्रैक्टरों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिले के चारों टोल से शुरू होकर चौधरी छोटूराम चौक पर पहुंची और वहां से जिंदल चौक होते हुए लघु सचिवालय तक गई। किसान नेता कुलदीप खरड़ ने बताया कि इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल किए गए।

हिसार के चौधरीवास, चिकनवास, बाडोपट्टी और रायामण टोल से सैकड़ों किसान लाल बहादुर शास्त्री चौक पर जमा हुए थे। यात्रा करीब 12 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी रही। जिसमें आसपास के एरिया के 3000 से ज्यादा ट्रैक्टर और किसान शामिल हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुई यात्रा का शाम 3 बजे समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के लिए किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को सजाया हुआ था।

किसानों द्वारा चौक पर लगाया गया किसान चौक का बोर्ड।
किसानों द्वारा चौक पर लगाया गया किसान चौक का बोर्ड।

यात्रा में शामिल किसानों के अनुसार, आज तक देश के लिए जो भी जवान शहीद हुए हैं, वो किसान परिवार से ही थी। उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने इन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून रद्द होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मटका चौक को बना दिया किसान चौक

यात्रा के दौरान किसानों ने मटका चौक को किसान चौक बना दिया और इस चौक पर किसान चौक का बोर्ड भी लगा दिया गया। इससे पहले भी किसान एक बार यहां पर किसान चौक का बोर्ड लगा चुके हैं, जिसे प्रशासन द्वारा हटा दिया था। इस बार किसानों का कहना है कि यहां पर पक्का बोर्ड लगाया जाएगा और ये चौक अब किसानों के संघर्ष का प्रतीक बन गया है। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हुए व युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही। यात्रा की सबसे सुखद बात ये रही कि आयोजन पूरी तरह से व्यवस्थित व शांतिपूर्ण रहा।

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान
बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते किसान

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now