मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भिवाड़ी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड: बदमाशों के 2 फायर के जवाब में पुलिस किए 4 फायर, SHO की गोली से एक बदमाश जख्मी, दूसरा फरार, एक पिस्टल बरामद

On: October 8, 2021 2:31 PM
Follow Us:

भिवाडी / धारूहेडा: सुनील चौहान। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में शुक्रवार शाम  पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान थानेदार जितेंद्र सोलंकी की सर्विस रिवॉल्वर से निकली गोली बदमाश के पैर में लगी। इस दौरान दूसरा बदमाश पहाड़ों से होते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पिस्टल बरामद की है। फायरिंग के दौरान बदमाश ने दो गोली चलाई, जबकि जवाब में पुलिस ने चार फायर किए। दोनों बदमाश बाइक पर थे। बाइक फंस गई तो पहाड़ों में पैदल भागे। लेकिन एक को गोली लगी तो वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भिवाड़ी के फूलबाग थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने अपनी टीम के साथ बदमाशों का सामना किया। खुद ने ही बदमाश पर गोली चलाई।

 

bhiwadi firing 1

दिल्ली नंबर की फर्जी ब्लैक प्लसर
भिवाड़ी पुलिस को दो बदमाशों के भिवाड़ी के घाटला के पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस उनको तलाश करते हुए वहां पहुंची। ये आगे उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए पहाड़ों की तरफ बढ़ गए। पुलिस ने इनका पीछा किया। लेकिन कुछ दूरी बाद बदमाशों की बाइक फंस गई। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर पहाड़ों में भागे। लेकिन पुलिस ने पीछा कर बिहार के भवलपुर गया के निवासी अमित पुत्र अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

bhiwadi 2

पुलिस पड़ताल में लगी
गिरफ्त में आए बदमाश से पुलिस पूछताछ के बाद खुलासा कर सकेगी। अभी उसका भिवाड़ी सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। तभी यह मालूम चलेगा कि ये बदमाश भिवाड़ी की अन्य फायरिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

13 सितम्बर को बेकरी पर फायरिंग
पिछले महीने की 13 सितम्बर को बदमाशों ने दिनदहाड़े हरीश बेकरी पर 30 राउंड फायर किए थे। बदमाश कार से आए और फायर पर फायर किए। बेकरी के कांच तोड़ गए। इसके बाद फरार हो गए थे। उसके बाद भिवाड़ी में दो और फायरिंग की घटना हो चुकी है। एक दिन पहले 7 अक्टूबर को गायत्री सुपर मार्केट पर फायरिंग हुई थी। पिछले करीब दो-तीन महीने में अचानक भिवाड़ी में अपराध बढ़ा है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now