मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भाजपा जिला अध्यक्ष भी उतरे मैदान में, मानसिंह के लिए मांगे वोट

On: September 8, 2021 11:29 AM
Follow Us:

भाजपा-जजपा के संयुक्त प्रत्याशी को जीताने के लिए की अपील
धारूहेडा: सुनील चौहान। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने भाजपा जजपा प्रत्याशी मान सिंह को जीतने के लिए धारूहेड़ा में कई बैठके की तथा जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मान सिंह को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का भाजपा-जजपा प्रत्याशी मान सिंह को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों से कहा कि मान सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं और अपने सभी परिचितों से भी भाजपा-जजपा प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए कहे। इस दौरान जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निसान सिंह का भी आगमन हुआ और जिला अध्यक्ष ने उन से मंत्रणा कर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मान सिंह को जिताने के लिए एकजुट है तथा भाजपा जजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के लिए डोर टू डोर जा कर अपील कर रहा है। इस दौरान धारूहेड़ा मंडल प्रभारी सुभाष, धारूहेड़ा मंडल सह पालक डॉक्टर सुभाष, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार, धारूहेड़ा मंडल सचिव देवराज, गौरव शर्मा तथा धारूहेड़ा मंडल के सभी पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now