मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 : हरियाणा से यूथ गेम्स के लिए तराशे जाएंगे खिलाड़ी

On: August 16, 2021 10:58 AM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में होने है। खेलो की तैयारियों को लेकर अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इन खेलों में मेजबान होने के नाते प्रदेश अधिक से अधिक पदक झटके इसलिए 27 से 29 अगस्त तक खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाएगा। 20 खेलों में होने वाली ये प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया की तर्ज पर ही कराई जाएंगी ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ी तराशे जा सकें।
खेलो हरियाणा में 18 वर्ष आयु वर्ग के 9680 पुरुष, महिला युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्वर्ण पदक विजेताओं को 5000, रजत पदक पर 3000 व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। फरवरी 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा में होने हैं। इनमें पूरे देश के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पांच स्वदेशी गेम्स सहित 25 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश सरकार की योजना है कि इन खेलों की पदक तालिका में हरियाणा टॉप पर रहे, इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल विभाग को खेलो हरियाणा का आयोजन कराने के लिए कहा है। इन खेलों में पदक जीतने वाले युवा खिलाड़ियों को 2022 के युवा गेम्स के लिए तैयार किया जाएगा।

 

खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार राशि मुहैया कराएगी। 26 अगस्त दोपहर 2 बजे तक खिलाड़ी खेल स्थलों पर पहुंचेंगे। टीम प्रभारी अपने जिले के दो झंडे साथ लेकर आएंगे। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट खेल निदेशालय उपलब्ध कराएगा। खिलाड़ियों की आयु के प्रमाण पत्र को टीम तैयार करते समय जांचा जाएगा।

व्यक्तिगत, टीम इवेंट में इन खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, रेसलिंग, रेसलिंग ग्रीको रोमन, वॉलीबाल।

इन जिलों में इतने खिलाड़ी खेलेंगे
भिवानी में 2200, फरीदाबाद में 2420, गुरुग्राम में 1188, हिसार में 1474, कुरुक्षेत्र में 308, रोहतक में 1232, यमुनानगर में 858 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न खेलों में करेंगे।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now