मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

किसानों का बड़ा ऐलान:27 सितंबर को भारत बंद के साथ टोल भी होंगे बंद

On: September 10, 2021 11:22 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। कृषि कानूनों के विरोध में एक बार फिर शुक्रवार को रोहड़ाई मोड पर किसान पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करते हुए जिले में 5 पंचायत करने पर सहमति हुई। वहीं उसके बाद एक बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही भारत बंद के दौरान टोल भी बंद किए जाएंगे।
गांव रोहड़ाई मोड़ पर भारतीय किसान मजदूर के बैनर तले पंचायत हुई। करीब 3 घंटे चली पंचायत में 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर कई निर्णय लिए गए। किसानों के समर्थक कामरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पंचायत इसलिए आयोजित की गई हैं, क्योंकि पहले केन्द्र सरकार ने बगैर किसानों की बात सुने कृषि कानून पास कर दिए। उसके बाद हरियाणा सरकार ने बगैर किसानों की राय जाने भूमि अधिग्रहण कानून पास कर दिया। इससे साफ है कि सरकार किसानों को दोनों हाथों से लूटना चाहती है।
कहां कहा होगी पंचायत: कामरेड ने कहा कि सरकार के खिलाफ रेवाड़ी में आने वाले दिनों में 5 पंचायतें आयोजित की जाएंगी। 12 सितंबर को रेवाड़ी के रामगढ़, 18 को गांव मूंदी, 19 को डहीना, 22 को श्योराज माजरा व 24 को बेरली में पंचायत होगी। उसके बाद एक जगह पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। जिस तरह प्रदेश सरकार के इशारों पर करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ वह निंदनीय है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now