मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा के इस रोड की बदलेगी सूरत, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने दिये ये आदेश

Written by: सुनील चौहान

Published:

करीब तीन माह पूर्व स्वयं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए।


धारूहेड़ा के इस रोड की बदलेगी सूरत, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने दिये ये आदेश
धारूहेड़ा के इस रोड की बदलेगी सूरत, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने दिये ये आदेश
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: बीते करीब 8 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग के दिन अब बदलने वाले है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। बताया जा रहा है इसी महीने टैंडर प्रकिया की जाएगी तथा इस रोड काम शुरू कर दिया जाएगा।

जिला पार्षद निरंजन लाल ने उठाई थी मांग: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड-13 के जिला पार्षद निरंजन लाल (पटवारी) ने करीब तीन माह पूर्व स्वयं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए।

रोज हो रहे हादसे: बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग पर रोजाना हादसे हो रहे है। इसके निर्माण की मंजूरी मिलने से भटसाणा, अलावलपुर, नदंरामपुर बास सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे।

Also Readराजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में चौदहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

भटसाणा गांव के सरपंच भूप और ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बरसात के​ दिनों में इस रोड की हालत ज्यादा ही बदाहल हो जाती है। एक तो सडक पर गड्ढे वही बरसात में पानी भरने से वाहन चालको के लिए बडी परेशानी बन जाता था। सबस अहम बात यह है बार बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही थी।

 

Also ReadM2K काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में इस साल नहीं बढेगा मेंटेनेंस शुल्क

बजट मंजूर: इसको लेकर कई बार विभाग को पत्र भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर ये मामला हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के पास पहुंचा तो ​इसको मंजूर करते हुए बजट पास करवा दिया गया है। उन्होने विभाग से जल्द से जल्द से बनाने की अपील की है।
निरंजनलाल पटवारी, वार्ड 13 पार्षद

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News