Home Haryana News Rewari News: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Rewari News: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Rewari News: धारूहेड़ा: राजपूत सभा धारूहेड़ा की एक गरिमामयी सभा का आयोजन महाराणा प्रताप पार्क, धारूहेड़ा में संरक्षक संजय सिंह राजावत एवं अध्यक्ष चरण सिंह छौंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन एवं सरपंच कंवर सिंह, राजपूत महासभा रेवाड़ी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, बावल खंड राजपूत सभा के अध्यक्ष ,श्री प्रताप सिंह, भिवाड़ी राजपूत सभा के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह परमार जी उपस्थित रहे।

Rewari News: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें कप्तान सिंह परमार गंगा सिंह, जितेंद्र सिंह नेगी, श्याम सुंदर सिंह, हरकेश तंवर,अत्तर सिंह शिसौदिया, आनंद सिंह नेगी, हनुमान सिंह, राजकुमार सिंह, राहुल फौजी, राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।Rewari News

इस सभा में महिला मंडल ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती रजनी देवी, अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी सहित प्रीति, ममता, ऊषा देवी, ललिता, पूनम, सरोज एवं अन्य सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।Rewari News

 

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version