Haryana News: रेवाड़ी जंक्शन पर 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, जेब में मिली ये पर्ची

On: December 24, 2025 9:02 PM
Follow Us:
रेवाड़ी जंक्शन पर 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, जेब में मिली ये पर्ची

Haryana News: रेवाड़ी जंक्शन के रेलवे यात्री पुल पर बुधवार को करीब एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।मृतक की जेब मे एक पर्ची मिली है।Haryana News

मामले की जानकारी देते हुए जांचकर्ताGRP महिला हेड कांस्टेबल अनीता ने बताया कि प्रातः रेवाड़ी अधीक्षक कार्यालय से सूचना मिली थी कि रेलवे यात्री पुल पर एक वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर की गई जांच के दौरान मृतक के पास दिल्ली स्थित महर्षि बाल्मीकि अस्पताल, पुठ खुर्द की एक पर्ची बरामद हुई है।Haryana News

पर्ची पर मृतक का नाम महेंद्र, निवासी बवाना (दिल्ली) और उम्र 60 वर्ष दर्ज है, जिस पर 21 दिसंबर की तिथि अंकित है। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए संबंधित नाम और पते वाले गांवों में सूचना भिजवाई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त के लिए कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया है।Haryana News

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर काली जैकेट, सफेद चेकदार शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके चेहरे पर सफेद दाढ़ी है और सिर के बाल हल्के सफेद  हैं।Haryana News

जीआरपी पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now