Home Rewari News Rewari Breaking News: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने...

Rewari Breaking News: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में 6.19 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के फैजुल्लागंज के आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को भोंदू निवासी से कुलदीप शर्मा ने शिकायत दर्ज करके कहा कि 3 जून 2025 को व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने घर बैठे पैसा कमाने का लालच दिया था।

उन्होंने मना कर दिया लेकिन दो-तीन दिन बाद उन्हें टेलीग्राम पर एबीसी प्रोजेक्ट के बारे में फ्लैट बुकिंग प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए कहा गया। उनके पास एक लिंक भेजा गया और पूरे प्लान कुलदीप शर्मा ठगो के झांसे में आ गए। उन्होंने 6 लाख 1989 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। जब कुलदीप शर्मा ने फ्लैट बुकिंग का रसीद मांगा तो उन्हें किसी भी प्रकार का रसीद नहीं दिया गया। इसके बाद उनसे और भी पैसों की मांग की जाने लगी जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

पुलिस ने यूपी के जिला लखीमपुर के गांव सकेथू हाल किरायेदार क्रांति नगर दिल्ली निवासी सुधाकर वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दे की सुधीर वर्मा के खाते में ठगी के 98000 ट्रांसफर हुए।

 

वही सुधीर की पत्नी के खाते में भी 61000 ट्रांसफर हुए हैं। ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिले के लोगों को संदेश दिया है कि अगर आपके साथ किसी भी तरह की फ्रॉड की घटना होती है तो तुरंत कंप्लेंट करें।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version