SP Rewari डॉ मयंक गुप्ता अचानक पहुचे सदर थाने, जानिए फिर क्या हुआ

On: September 11, 2026 5:17 PM
Follow Us:
SP REWARI
SP REWARI

SP Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता शनिवार को थाना सदर रेवाड़ी अचानक बहुत गए। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की औचक जांच की तथा बैरक, मेस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।

आवश्यक दिशा निर्देश दिए: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने निरीक्षण उपरांत कानून एवं व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी व प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी के साथ मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह व थाने में तैनात मुंशी व मालखाना मोहरर उपस्थित रहे।

एसपी ने कहा कि सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे।

शिकायतकर्ता को रसीद दे: उन्होंने कहा जो भी शिकायतकर्ता थाने आता है उसे रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now