छह माह पहले नाबालिग ने किया था प्रेम विवाह, रेवाड़ी में अब उठाया ये खौफनाक कदम

On: January 18, 2026 5:42 PM
Follow Us:
CRIME NEWS

रेवाड़ी: रेवाड़ी के मोहल्ला राजीव नगर में शुक्रवार रात एक 16 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली युवती ने घर में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। घटना के समय विवाहिता घर में अकेली थी।

बता दे कि शुक्रवार रात के बाद जब शनिवार सुबह तक वह घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने मौके से शव को नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि घटना के समय युवती का पति किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया हुआ था। पुलिस ने घर का मुआयना कर प्राथमिक जांच की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके स्वजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा किया। स्वजनों ने युवती की हत्या का आरोप लगाया और मामले की गहन जांच की मांग की।
नाबालिग ने की थी शादी: मामले को लेकर क्षेत्र में 16 वर्ष की कम उम्र में विवाह होने को लेकर भी चर्चा हो रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि विवाह कब और किन परिस्थितियों में हुआ था। । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now