Breaking news
IGP ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
back to top
Home Haryana News Rajasthan News: भाई-बहन की शानदार सफलता, परिवार की बड़ी उपलब्धियां

Rajasthan News: भाई-बहन की शानदार सफलता, परिवार की बड़ी उपलब्धियां

भाई-बहन की शानदार सफलता, परिवार की बड़ी उपलब्धियां
भाई-बहन की शानदार सफलता, परिवार की बड़ी उपलब्धियां

Rajasthan News: किसी ने ठीक ही कहा है गांवो में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। हाल में ऐसा ही अंदोखा सफलता का मामला सामने आया है। राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के झाड़ोली गांव से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के भाई-बहन ने अपनी मेहनत और लगन से उच्च पद प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है।

डीएफएसओ के पद पर नियुक्ति: परमवीर सिंह का चयन राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में डीएसपी पद पर हुआ है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 66वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। वहीं उनकी बहन सेजल कंवर ने भी पीछे न रहते हुए दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में डीएफएसओ के पद पर नियुक्ति पाई है।

इन दोनों की इस सफलता के पीछे उनके पिता लाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो द्वितीय श्रेणी शिक्षक हैं और वर्तमान में राजपुरा (बालदा) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं, और गर्व की बात यह है कि तीनों ने आरएएस 2025 के इंटरव्यू में भाग लिया है, जिसका परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।

समाज ने दी बधाई: यह परिवार शिक्षा और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षत्रिय समाज की ओर से परमवीर सिंह और सेजल कंवर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News