SCERT : हरियाणा में स्कूली विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक और पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में कराई जाएंगी, जबकि पूरक परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल और मई में किया जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से आरंभ होकर 18 मार्च को संपन्न होंगी। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी। भाषा विषयों सहित अन्य विषयों की परीक्षा अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।SCERT
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षाओं का प्रावधान किया गया है। यह परीक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए होंगी, जो वार्षिक परीक्षा में असफल रहे हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और दोबारा बेहतर प्रदर्शन का अवसर चाहते हैं।SCERT
परीक्षा को शेडयूल जारी: बता दे कि शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले बच्चों का सिलेबस समय पर रिविजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थी बिना किसी दबाव के परीक्षा में शामिल हो सकें। पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी और मई के पहले सप्ताह तक चलेंगी। कक्षा पहली से पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक की पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेंगी।
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों का पाठ्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा संचालन, प्रश्न पत्रों की छपाई और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर CCWF फंड, परीक्षा फंड या अन्य निर्धारित मदों से की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें सीखने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।SCERT

















