Rewari News: छात्रसंघ चुनावों को लेकर दिया अल्टीमेटम

On: April 18, 2026 5:30 PM
Follow Us:
Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र संगठन इनसो की तरफ से आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र संगठन इनसो की तरफ से आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। इनसो नेताओं ने हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 3 महीनों के भीतर हरियाणा के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा।

नहीं पहुंचे युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला: बता दे कि मीरपुर आईजीयू में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पहुंचना था । लेकिन हिसार में इनसो कार्यकर्ताओं को देर रात सीआईए द्वारा उठाए जाने और जेल भेजे जाने की सूचना मिलने उनका रेवाड़ी पहुचने का कार्यक्रम स्थगित करना पडा।Rewari News

वक्ताओं ने विश्वविद्यालय के स्थानीय मुद्दों पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सांगवान, कोसली से प्रत्याशी रहे लवींद्र यादव, रेवाड़ी युवा हलका अध्यक्ष सनी यादव, जेजेपी हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच, बावल अध्यक्ष उपेंद्र महलावत, धर्मपाल देशवाल सहित अन्य मौजूद रहे।Rewari News

इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ ने की। प्रभारी जोनी लठवाल, नागेंद्र डागर और मोनू बाली, दीपक सरपंच सहित अन्य वक्ताओं ने छात्र हितों की पैरवी की।Rewari News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

मां को कैंसर, खुद बिस्तर पर थीं... आज विनेश फोगाट को हराकर छा गईं Meenakshi Goyat

मां को कैंसर, खुद बिस्तर पर थीं… आज विनेश फोगाट को हराकर छा गईं Meenakshi Goyat

Meenakshi Goyat : एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में विनेश फोगाट को हार मिली है। विनेश फोगाट को हराकर सुर्खियों में आई मीनाक्षी गोयत की कहानी बेहद ही दर्द भरी है। जींद की रहने वाली मीनाक्षी गोयत की मां को कैंसर हो गया और एक समय था जब उन्हें खुद चलने में दिक्कत थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कड़े संघर्ष के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों का हाथ थामे रखा और आज उन्हें सफलता मिली है।

विनेश पर जीत के बाद चर्चा में आईं मीनाक्षी

कुश्ती जगत उस समय हैरान रह गया जब मीनाक्षी गोयत ने ट्रायल मुकाबले में दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। आज हर कोई जानना चाहता है कि विनेश फोगाट को हराने वाली मीनाक्षी गोयत कौन है। तो आईए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

जब मां कैंसर से जंग लड़ रही थीं

मीनाक्षी के जीवन में एक ऐसा भी समय आया जब पता चला कि उनकी मां को कैंसर है और उस समय वह काफी टूट गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने अपने दिल और दिमाग को मजबूत बनाए रखा।

डॉक्टरों ने कहा था, चलना भी मुश्किल होगा

संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। एक प्रतियोगिता के दौरान लगी गंभीर चोट ने उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने सामान्य रूप से चलने-फिरने तक को चुनौती बताया। कई महीने मैदान से दूर रहने के बावजूद मीनाक्षी ने उम्मीद नहीं छोड़ी।कठिन संघर्ष और हार नहीं मानने की आदत आज मीनाक्षी गोयत को एक चमकता हुआ सितारा बना दिया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
POWER CUT

Power cut in Rewari: तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई गांव होंगे प्रभावित

Power cut in Rewari: धारूहेड़ा: बिजली निगम की ओर से 33 केवी सब स्टेशन जडथल में तारो की मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी के चलतरे ​रविवार, 31 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।Power cut in Rewari

इन फीडरों में रहेगी बिजली गुल: बता दे कि बिजली के मरम्मत कार्य के चलते रविवार को (Power cut in Sunday) 11 केवी रालियावास (आरडीएस), 11 केवी यूनिप्रोडक्ट, 11 केवी अनंतराज तथा 11 केवी जल आपूर्ति फीडर बंद रहेंगे।Power cut in Rewari

इन गांवों में बिजली रहेगी बाधित: एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जिसके चलते गांव जडथल, पचगांव, अश्याकी, पचोर, सापली, पिथनवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास और माजरी गांव प्रभावित होंगे।Power cut in Rewari

बिजली निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। क्योकि बाद में लाईट काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम मे बिजली की कोई फाल्ट नही आए इसके लिए सुधार किया जा रहा है।Power cut in Rewari

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

रेवाड़ी में बनेगा सैनिक सदन, 2.75 करोड बजट मंजूर

Haryana News: रेवाड़ी में बनेगा सैनिक सदन, 2.75 करोड बजट मंजूर

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी सैनिकों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से सैनिक सदन की मांग को अनु​मति मिल चुकी है इतना ही नही इसके लिए सरकार ने बजट भी पास कर दिया गया है। बता दें ये सदन रेवाड़ी के सेक्टर 10 में बनाया जाएगा।

सीएम को जताया आभार: सेक्टर दस में बनने वाले सैनिक सदन की जमीन की राशि मंजूर किए जाने पर जिले के भारी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैनिकों व उनके परिवारजनों ने शनिवार को सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताया।Haryana News

पूर्व सैनिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह ने सैनिक बहुत इस क्षेत्र के सैनिकों की चिर-परिचित मांग को पूरा करने का कार्य किया है। जिससे इस अहीरवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर पहुंचे भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बताया कि सैनिक बहुल इस क्षेत्र की चिर-परिचित सैनिक सदन की मांग से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को अवगत कराया था। रेवाड़ी विधायक ने इस मांग को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया तथा जमीन खरीदने के लिए करीब दो करोड़ 75 लाख से अधिक की राशि सरकार से स्वीकृत कराने का भी कार्य किया।

कुछ तकनीकी कारणों से इस राशि के आवंटन में देरी हुई, लेकिन विधायक लक्ष्मण सिंह के प्रयासों से इसमे अब सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ही सैनिकों के सच्चे हितैषी है। जिन्होंने इस बड़ी मांग को पूरा करने का कार्य किया है।Haryana News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद व स्नेह देकर अपना वकील बनाया है। क्षेत्र की तमाम मांगों एवं समस्याओं के निदान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सैनिक सदन की जमीन के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करा रही है।

विशेषकर दक्षिण हरियाणा में विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में किसी अन्य शहरों से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।Haryana News

इस मौके पर कैप्टन बीर सिंह, कैप्टन धर्मबीर, ललित कुमार, अजीत सिंह, महा सिंह, धर्मबीर, ओपी शर्मा, कंवरलाल, लालचंद, सतपाल सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र, रामसिंह, करण सिंह, धर्मदेव, हरिओम व लालचंद समेत अनेकों सैनिक परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।Haryana News

कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर झूमे श्रद्धालु

Dharuhera News: कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर झूमे श्रद्धालु

Dharuhera News: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। Dharuhera News

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

कथावाचक गोपाल महाराज ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि धर्म और संस्कार मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।Dharuhera News

31 को होगा समापन: आयोजकों ने बताया कि 31 मई को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रीमद भागवत कथा का समापन किया जाएगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।Dharuhera News

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर राजेंद्र यादव, विजेंदर त्यागी, पवन शर्मा, सुरेश सैनी, केएम शर्मा, महावीर श्योराण, मोहित, दीक्षित, अजय शर्मा, सतीश, अनिल, सुरेंद्र, अशोक, शत्रुघ्न, पंकज, सुशील और जितेंद्र सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।Dharuhera News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित
धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह स्थित नमदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह रामायण पाठ, पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित
मंदिर स्थापना दिवस पर  रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना आयोजित
डीके शर्मा ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।  श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ सुनकर धर्म लाभ लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
Bawal GLS Factory Fire: 12 दिन बाद एक ओर कर्मचारी ने तोड दम, मृतकों की संख्या 4 हुई

Bawal GLS Factory Fire: 12 दिन बाद एक ओर कर्मचारी ने तोड दम, मृतकों की संख्या 4 हुई

Bawal GLS Factory Fire: रेवाड़ी: बावल स्थित जीएलएस कंपनी में 12 दिन पहले लगी भीषण आग में झुलसे कंपनी के एक ओर कर्मचारी ने दम तोड दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। इसी के साथ ​शनिवार को हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।Bawal GLS Factory Fire

दो कर्मचारियों के मिले थे कंकाल: बता दे बावल स्थित जीएलएस कंपनी में 19 मई को भयंकर आग गई थी। एक दर्जन से अधिक दमकल ने करीब 10 घंटे मे आग पर काबू पाया था। आगजनी में छह कर्मचारी झुलस गए थे जबकि दो कर्मचारी लापता थे। रविवार को लापता कर्मचारियो के कंकाल कंपनी में मिल गए थे जबकि झुलने से 10 दिन पहले एक तथा अब एक ओर कर्मचारी की मौत हो गई है।Bawal GLS Factory Fire

GLS COMPANY BAWAL
GLS Bawal Tragedy

जानिए किनके मिले थे कंकाल‘ बता दे कि कंपनी में आग लगने के बाद से बिहार के शेखपुरा निवासी 26 वर्षीय धर्मेन्द्र और नालंदा निवासी सतेन्द्र लापता था। फैक्ट्री पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बचाव और तलाशी अभियान के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया था। दोनों के परिजन पिछले छह दिनों से कंपनी गेट के बाहर डटे हुए थे और लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रविवार को कंपनी में चलाए गए सर्च अभियान के चलते दोनों कर्मचारियों के कंकाल मिले थे। Bawal GLS Factory Fire

कई घंटो में किया था आग पर काबू: बता दे कंपनी में 19 मई को भयंकर आग लग थी। सुरक्षा उपकरणों के अभाव के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। वही बाद में कई गाडिया बुलाकर आग पर काबू पाया गया था। अब प्रवेश की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो चुकी है। Bawal GLS Factory Fire

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
GLS Fire: NDRF की टीमो ने संभाला मोर्चा, एसपी और डीसी ने लिया स्थिति का जायजा
GLS Fire: NDRF की टीमो ने संभाला मोर्चा, एसपी और डीसी ने लिया स्थिति का जायजा

कंपनी मालिक पर प्रबधंन पर मामला दर्ज: आगजनी में हुई लापरवाही के चलते तथा कर्मचारियों की मौत होने पर जिला प्रशासन की ओर कंपनी मालिक व प्रबंधन पर मामला दर्ज किया गया था

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now