Rewari News: आईजीयू मीरपुर में मांगो को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, छावनी बना विवि

On: March 17, 2026 5:46 PM
Follow Us:
आईजीयू मीरपुर में मांगो को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, विवि बना छावनी

Rewari News: इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार प्रदर्शन किया, जिससे परिसर का माहौल घंटों तक गरमाया रहा। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान पुलिस व छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही। सूचना पाकर धारूहेड़ा से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के चलते विवि छावनी बन गया।

जानिए क्या है मांग’

छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि लंबे समय से छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर बसों के इंतजार के दौरान शेल्टर और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज थे। उनका कहना था कि लंबे समय से इस समस्या को उठाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने इसे लगातार नजरअंदाज किया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।Rewari News

जमकर की नारेबाजी: प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित छात्र कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच गए और वहां भी नारेबाजी की। छात्र नेता रवि मसीत और युगल यादव ने प्रशासन के साथ लंबे समय तक वार्ता की। छात्रों की प्रमुख मांग थी कि जब तक मुख्य द्वार पर शेल्टर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यूनिवर्सिटी बसें अंदर तक आएं और नियमित रूप से सुबह-शाम संचालित हों।

काफी देर विरोध प्रदर्शन के बावजूद वाइस चांसलर व रजिस्ट्रार छात्रों की मांगो लेकर बाहर नही आई। जब प्रदर्शन उग्र होता देखा तो आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और वाइस चांसलर व रजिस्ट्रार को खुद छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी मांगें माननी पड़ीं। यूनिवर्सिटी गेट और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

जारी रहेगी लडाई: युगल यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा की इस महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी में छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी इसी मजबूती से जारी रहेगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now