back to top
Home Rewari News Rewari News: आईजीयू के छात्र ने जीता कांस्य पदक, पहुंचने पर किया...

Rewari News: आईजीयू के छात्र ने जीता कांस्य पदक, पहुंचने पर किया स्वागत

Rewari News: आईजीयू के छात्र ने जीता कांस्य पदक, पहुंचने पर किया स्वागत

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र क्रिश ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, भोपाल में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (Ju-Jitsu) टूर्नामेंट की प्रतियोगिता में 62 kg. के अंतर्गत कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया।

बता दें कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (Ju-Jitsu) टूर्नामेंट की प्रतियोगिता में देशभर से खिलाडियों ने भाग लिया था। आजीयू से छात्र ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अवार्ड जीतकर आइजीयू का ही नहीं अपने जिले का भी नाम रोशन किया है।

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने दी बधाई: इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने क्रिश को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी कड़ी प्रतिस्पर्धा एवं लग्न के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।Rewari News

खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव एवं वित्त अधिकारी अनिल कुमार ने भी क्रिश को शुभकामनाएं दी। उप-निदेशक देवेंद्र ढाका, श्री योगेश, श्री विक्रम सिंह ने भी क्रिश को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।