मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: भाजपा नेता वीर सिंह छाबड़ी के जिला मंत्री बनने पर सम्मान समारोह आयोजित

On: July 14, 2025 5:50 PM
Follow Us:
संगवाडी गांव में भाजपा नेता वीर सिंह छाबड़ी के जिला मंत्री पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Rewari News: संगवाडी गांव में भाजपा नेता वीर सिंह छाबड़ी के जिला मंत्री पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर श्री छाबड़ी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, कार्यालय प्रमुख सतपाल धूपिया, मीरपुर मंडल अध्यक्ष नवीन सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर वक्ताओं ने श्री छाबड़ी की संगठन के प्रति निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे योगदान की सराहना की।

संगवाडी गांव में  भाजपा नेता वीर सिंह छाबड़ी के जिला मंत्री पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संगवाडी गांव में भाजपा नेता वीर सिंह छाबड़ी के जिला मंत्री पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि वीर सिंह छाबड़ी का अनुभव और समर्पण पार्टी संगठन को नई दिशा देंगे। वहीं श्री पालीवाल ने विश्वास जताया कि छाबड़ी की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला मंत्री वीर सिंह छाबड़ी ने कहा कि यह पद उनके लिए सेवा का माध्यम है और वे पार्टी और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीकों से उनका स्वागत किया और फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के प्रमुख नागरिकों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समारोह एक उत्सव का रूप लेता नजर आया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now