गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण अब “श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय” के रूप में किया गया है। शनिवार को इस…


डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन
डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नामकरण अब “श्री अजीत सिंह भाटोटिया पूर्व डीजीपी हरियाणा माध्यमिक विद्यालय” के रूप में किया गया है। शनिवार को इस नामकरण समारोह का उद्घाटन रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ और स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

 

डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन
डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह भाटोटिया जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी पर न केवल गांव बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

उन्होंने हरियाणा पुलिस में डीजीपी पद तक पहुंचकर ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल पेश की। विधायक ने बताया कि गांव और क्षेत्रवासियों की मांग पर स्कूल का नाम स्वर्गीय भाटोटिया के नाम पर करने का प्रस्ताव उन्होंने सरकार के समक्ष रखा था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, जवानों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। रेवाड़ी में भी पिछले एक वर्ष में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से योजनाएं लागू की जा रही हैं।Rewari News

 

डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन
डूंगरवास विद्यालय का नामकरण पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया के नाम पर, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

समारोह में कर्नल केपी यादव, कर्नल एमएल यादव, मेजर टीसी राव, सविता भाटोटिया, संदीप भाटोटिया, कृष्ण कुमार चेयरमैन, हिमांशु पालीवाल जिला महामंत्री, अरविंद यादव, दीपक मंगला वाइस चेयरमैन, सुनील ग्रोवर, नवीन मीरपुर मंडल अध्यक्ष, विपिन कुमार सरपंच, कंवर सिंह खोला, मास्टर बिरेंद्र, रविशंकर भाटोटिया, राकेश कुमार पूर्व आईजी सीआरपीएफ, अनिल कुमार, इंद्रपाल, शमशेर, हवा सिंह दायमा, संदीप हल्लू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp