Home Rewari News Rewari Election News: चुनाव से पहले राव इंद्रजीत का बड़ा दांव, कांग्रेस...

Rewari Election News: चुनाव से पहले राव इंद्रजीत का बड़ा दांव, कांग्रेस पर सीधा निशाना

चुनाव से पहले राव इंद्रजीत का बड़ा दांव

Rewari Election News: चुनाव से पहले राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। भाजपा के चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी विनीता पीपल के चुनाव कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जीतने का क्या फायदा जब राज्य में और केंद्र में भाजपा की सरकार है।

राव इंद्रजीत सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों के लिए जरूरी है कि सत्ताधारी दल का साथ हो। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कोई और मुद्दा है ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार का आरोप लगा सकती है क्योंकि जनता के विकास के लिए उसके पास कोई भी मुद्दा नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी को लंदन बनाने वाले अपने बयान पर सवाल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से क्षेत्र का विकास रहा है और वह इस दिशा में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही रविंदरजीत सिंह ने विधायक लक्ष्मण के साथ कहासूनी के बात को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा किसी के साथ कोई खराब रिश्ता नहीं है।

उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य नेताओं से भी इस बारे में पूछा जिनमें से विधायक ने भी इस बात से सहमति जताई की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और टिकट वितरण से लेकर चुनावी प्रक्रिया को नजदीक से देखते आए हैं।

गरमाई रेवाड़ी की सियासत

राव इंद्रजीत सिंह के कांग्रेस पर हमला करने के बाद रेवाड़ी की सियासत गरमा गई है। अब देखना होगा कि मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बयान के बाद कांग्रेस क्या बयान देती है। आपको बता दे कि इस बार रेवाड़ी में सभी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पसंद के हैं। इलेक्शन नजदीक होने के वजह से रेवाड़ी की सियासत गरमाई है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version