अंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा, उपचेयरमैन अजय जांगडा ने किया रवानाअंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा, उपचेयरमैन अजय जांगडा ने किया रवाना

Rewari News: धारूहेड़ा: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर संत रविदास सेवा समिति की ओर से मंगलवार को झांकी व शोभा यात्रा निकाली। जगह जगह झांकी का फूलों से स्वागत किया गया।

प्रधान चाप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू हुई तथा अंबेडकरपार्क जाकर समाप्त हुई। यात्रा को उपचेयरमैन अजय जांगडा ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सके।

अंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा
अंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा

बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” जैसे बाबा साहेब के मूल मंत्रों पर जोर दिया गया।

अंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा
अंबेडकर जयंती पर धारूहेड़ा में निकाली शोभा यात्रा

इस मौके राजकुमार पार्षद, बाबूलाल लांबा, आशिश, चापसिंह, रामनिवास, सुधीर, जतीन शौर्य, हितेश, राजकुमार , त्रिलोक, कुलदीप, यशपाल शौर्य, मन्नू, सुरेश,रवि आदि मौजूद रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।