New Ration Rule: राशन योजना में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

On: April 6, 2026 4:37 PM
Follow Us:
राशन योजना में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

New Ration Rule: हरियाणा में राशन योजना में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा राशन गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और मुख्यमंत्री ने एक नया नियम भी बना दिया है ताकि राशन कार्ड योजना में पारदर्शिता बनी रहे। धनुहेड़ा भिवाड़ी रेवाड़ी सहित कई जगहों पर नई योजना को लागू किया जाएगा।

तमाम जिलों में नई व्यवस्था होगी लागू (New Ration Rule)

हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्य के कई जिलों में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। पूरे राज्य के 9194 राशन डिपो पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद राशन वितरण और स्टॉक प्रक्रिया पर सीधा नजर रखा जाएगा।

विभाग के अनुसार सभी डिपो पर एक कैमरा राशन वितरण स्थल पर और दूसरा कैमरा गोदाम में लगा दिया जाएगा। इन कैमरा के जरिए उच्च अधिकारी मुख्यालय से ही पूरे सिस्टम की निगरानी करेंगे ताकि कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

Also Read: Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन

इस योजना को पहले पंचकूला के एक डिपो में 45 दिनों तक ट्रायल किया जा चुका है। ट्रायल काफी सफल रहा है और अब इसे पूरे प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा। यह योजना राज्य में लागू होने के बाद राज्य में राशन वितरण योजना में गड़बड़ी खत्म हो जाएगी और लोगों को आसानी से राशन मिलेगा।

सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के बाद प्रदर्शित काफी बढ़ जाएगी। सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने से राशन डिपो पर किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें पूरी तरह से उम्मीद है कि यह योजना सफल होगी।

Also Read:Rewari news : रेवाड़ी में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now