Multimedia exhibition: रेवाड़ी बाल भवन में लगाई जाएगी मल्टी मीडिया प्रदर्शनी, कई विषयो पर होगी प्रतियोगिताएं

On: June 5, 2023 7:06 PM
Follow Us:

Multimedia exhibition, Best24News:  केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा रेवाड़ी बाल भवन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के लिए तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह प्रदशर्नी 6 से 8 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक लगाई जाएगी। इतना ही नही कई विषयो पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी
Environment Day: बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर चलें : इमरान रजा डीसी
जानिए क्यों लगाई जाएगी प्रदर्शनी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय विभाग के प्रवक्ता राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस चित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जन को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराना है। जागरूकता के अभाव मे लोगो को सरकार जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ नहीं उठा पाते है।

प्रदर्शनी के माध्यम से किय जाएगा जागरूक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की गीत व नाटक पार्टी के कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे व लोगों को मनोरंजन के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।Haryana News: रामसिंह छावड़ी बने रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी (Multimedia exhibition) के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अनेक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रतियोगिताए भी होगी आयोजित
पर्यावरण संरक्षण हेतु आधुनिक जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता, वृक्षारोपण द्वारा जलवायु परिवर्तन व जल संरक्षण के साथ जल स्रोतों की सफाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन व कचरे का सही निपटान व रीसाइकलिंग पर पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को मोटिवेट के लिए 8 जून को समापन समारोह पर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now