रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana crime: Rewari सुनार की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी करने वाला रिमांड पर, राजस्थान से किया काबू

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी जिले के बावल थाना पुलिस ने जुलाई में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी गांव धरान स्थित…


Haryana crime: रेवाड़ी जिले के बावल थाना पुलिस ने जुलाई में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी गांव धरान स्थित एक सुनार की दुकान से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने से जुड़ी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कैथवाड़ा निवासी दरियाब सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

 

पुलिस के अनुसार, गांव टांकड़ी निवासी सुनार बिजेंद्र सोनी ने शिकायत दी थी कि 29 जुलाई को वह दोपहर का खाना खाने घर गया था। इसी दौरान उसके पड़ोसी राहुल ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान के बाहर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। जब वह दुकान पर पहुंचा तो एक पुरुष और एक महिला बाइक पर आए हुए थे।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

 

उन्होंने दुकान से चांदी की एक जोड़ी पायल और सोने की एक नथनी खरीदी और 5,200 रुपये देकर चले गए। बाद में जब बिजेंद्र ने दुकान का सामान चेक किया तो काउंटर से करीब 68 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले।

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दरियाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में शामिल महिला कौन थी और चोरी किए गए आभूषण कहां बेचे गए।Haryana crime

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि उससे वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल की जा सके।Haryana crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp