back to top
Home Rewari News धारूहेड़ा में 3 मई को मनाया जाएगा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव, हवन,...

धारूहेड़ा में 3 मई को मनाया जाएगा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव, हवन, शोभायात्रा व प्रसाद वितरण के साथ होंगे भव्य कार्यक्रम

धारूहेड़ा: आयोजन समिति एवं धारूहेड़ा गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से 3 मई 2026 को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धारूहेड़ा में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हवन के साथ होगी कार्यक्रम की शुरूआत: बता दे कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे हवन के साथ होगी, जिसमें समाज के लोग परिवार सहित भाग लेकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे भगवान श्री परशुराम की विधिवत पूजा, झांकी एवं नगर फेरी निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। दोपहर 12:30 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति एवं धारूहेड़ा गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें और भगवान श्री परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।