Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी पहुंचे राजस्थान, लोगों ने फूल मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत

On: March 30, 2025 4:25 AM
Follow Us:

Haryana News : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी बीते दिन शनिवार को राजस्थान का दौरा किया। वहां पहुंचने के बाद सीएम सैनी ने चौमूं में सैनी समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद समाज के लोगों ने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ CM का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।Haryana News

CM Haryana Nayab Saini  ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज का है और वह हमेशा इस मान-सम्मान को ऊंचा रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राजस्थान और हरियाणा के गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है, जिसे वे और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि आपके बेटे और भाई के रूप में आया हूं। आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।” उन्होंने सैनी समाज के संघर्ष, त्याग और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षा, कृषि और राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर योगदान देना होगा।Haryana News

 

बताया कि राज्य में पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है और सरकार सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने और संघर्षों से प्रेरणा लेकर विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now