Haryana School Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी जानकारी

On: March 29, 2025 2:30 PM
Follow Us:

Haryana School Teachers: हरियाणा में 14295 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गंभीर है। मेवात काडर में पीआरटी के 1456 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही भेजा जा चुका है।Haryana School Teachers

टीजीटी (विभिन्न विषयों) के 3427 पदों को भरने बारे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को इंडेंट भेजा जा चुका है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। Haryana School Teachers

चयनित उम्मीदवारों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

शक्ति रानी शर्मा ने कालका के स्कूलों में इन पदों के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या को लेकर सवाल किया था। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कालका में कुल 262 राजकीय विद्यालय संचालित हैं।

इसमें 3 संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 03 पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय, 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 8 उच्च विद्यालय, 50 माध्यमिक विद्यालय, 22 संस्कृति प्राथमिक विद्यालय और 152 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

इन सभी स्कूलों में पीजीटी के 456, टीजीटी के 536 और पीआरटी व जेबीटी के 458 स्वीकृति पद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीजीटी (विभिन्न विषयों) के 4780 पदों को भरने बारे मांग-पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। जिसके विरुद्ध 1704 पदों को भरने बारे सिफारिशें विभाग में प्राप्त हो चुकी हैं।

अतिशीघ्र इन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। विभाग द्वारा पीजीटी (विभिन्न विषयों) पदोन्नति कोटे के 4550 रिक्त पदों को भरने बारे पदोन्नति मामले आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें से कुल 3371 शिक्षकों के मामले प्राप्त हो चुके हैं। अतिशीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now