Haryana: लोधी राजपूत सभा के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोंपी जिम्मेदारियां

On: March 28, 2026 7:25 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: लोधी राजपूत सभा जिला रेवाड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में आयोजित की गई।

Haryana: धारूहेड़ा: लोधी राजपूत सभा जिला रेवाड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौर सिंह लोधी ने की। इस दौरान आगामी 5 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा गुरुग्राम में आयोजित किए जाने वाले प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

धारूहेड़ा: लोधी राजपूत सभा जिला रेवाड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में आयोजित की गई।
धारूहेड़ा: लोधी राजपूत सभा जिला रेवाड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में आयोजित की गई।

बैठक में चोब सिंह लोधी, मौर सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, मुकेश लोधी, धर्मवीर लोधी, दुष्यंत लोधी, चोव सिंह लोधी, राघवेंद्र लोधी, धर्म सिंह लोधी, जयवीर सिंह , नागेंद्र सिंह , देवेंद्र कुमार , विजय लोधी, कुश लोधी और योगेश सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है, इसलिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के लोग तन, मन और धन से सहयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएंगे। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को अधिवेशन में शामिल करने के लिए संपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में एकजुट रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now