Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

On: July 12, 2025 9:45 PM
Follow Us:
Haryana Rain Alert: Heavy rain alert in these districts of Haryana, weather will remain bad till July 15

Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश की झड़ी शुरु हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज रात 10 बजे तक के लिए नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद और कैथल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय होने से बारिश की संभावना
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पिछले 4 दिनों से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बने रहने की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक्टिव है, जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है।

अभी भी मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिससे बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने के आसार है। हरियाणा में 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादार क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now