धारूहेड़ा: वेतन बढ़ाने के लिए पडोसी गुरुग्राम जिले के मानेसर IMT व राजस्थान के भिवाड़ी में ठेकेदारी प्रथा में काम करने वाले श्रमिक पिछले तीन दिन से हड़ताल(Strike in Manesar) पर है। इसी के चलते उत्पादन प्रभावित हो रहा है। हड़ताल की चिंगारी कहीं धारूहेड़ा में न पहुंच जाएं इसके लिए औद्योगिक कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News
बता दे वेतन बढ़ाने के लिए मानेसर में आधा दर्जन कंपनियों में कार्यरत श्रमिक काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हुए है। वही भिवाड़ी में काफी श्रमिकों ने काम छोड दिया है। इतना ही गुरुवार शाम को मानेसर में पुलिस व श्रमिकों में झड़प हो गई। जिसके चलते पुलिस की ओर बल का प्रयोग भी करना पड़ा।Haryana News
क्योंकि उन्हीं कंपनियों के धारूहेडा में शाखाएं है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लिए धारूहेड़ा में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा औद्योगिक कस्बे में गश्त बढ़ाई गई है। बता दे आजकल सोशल मिडिया के चलते सारी बाते सैकिंडो पर पहुंच जाती है। प्रशासन को इस बात का भय है कि कहीं मानेसर की तर्ज पर धारूहेड़ा में कर्मचारी हडताल नहीं कर बैठे। इसी सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी की ओर सेक्टर थाने में अतिरिक्त् पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News
कंपनियों में शांति पूर्वक कार्य हो, कर्मचारी हड़ताल करने का प्रयास नहीं करें। एसपी के आदेश पर सेक्टर छह पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News
सचिन, थाना प्रभारी सेक्टर छह धारूहेड़ा




















