Haryana News: हरियाणा में इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर की हत्या, पिता ने ही गोलियों से भूना

On: July 11, 2025 12:32 PM
Follow Us:
Haryana News: International tennis player murdered in Haryana, father shot him dead

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में 25 वर्षीय जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या का मामला सामने आया है। जिसे उसके पिता ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। परिजन के अनुसार पिता ने टेनिस एकेडमी खोलने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए थे। 1 महीने बाद उन्होंने बेटी पर एकेडमी बंद करने के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 15 दिन से घर में क्लेश चल रहा था। बाप-बेटी का रोजाना झगड़ा होता था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थीं, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता दीपक यादव को लोग बेटी की कमाई खाने के लिए ताने मारते थे। लोग कहते थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है।

आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहा। लेकिन राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दी। हालांकि पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशां फेस-2 में सामने आया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now