शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हिसार के जवान पवन सिंधु अरुणाचल प्रदेश में शहीद, गांव में शोक की लहर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी के रहने वाले पवन सिंधु ने देश की सेवा करते हुए अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए है बता…


Haryana News: हिसार के जवान पवन सिंधु अरुणाचल प्रदेश में शहीद, गांव में शोक की लहर
Haryana News: हिसार के जवान पवन सिंधु अरुणाचल प्रदेश में शहीद, गांव में शोक की लहर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी के रहने वाले पवन सिंधु ने देश की सेवा करते हुए अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए है बता दे कि वे शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से फिसलकर गिर गए जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

Advertisement

जैसे ही पवन सिंधु के शहादत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे रविवार को उनका पार्थिक शव गांव पहुंचेगा तथा अंतिम संस्कार किया जाएगा।Haryana News

पवन सिंधु भारतीय सेना में तैनात थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर दी। गांव के लोगों ने बताया कि पवन बचपन से ही देश की सेवा करने का सपना देखते थे और उनकी शहादत से पूरा इलाका गर्व और दुख दोनों से भरा हुआ है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

 

प्रशासन की ओर से भी अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से संपर्क कर सांत्वना व्यक्त की है।
गांव में शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। पूरा क्षेत्र अब उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटा है। ग्रामीणों का कहना है कि पवन सिंधु की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी और वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp