Haryana News: दीपावली पर बुजुर्गो को बडा तोहफा, अब इतनी मिलेगी पेंशन

On: October 12, 2025 8:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने बुजुर्गों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में वृद्धावस्था पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि नई दरें 1 नवंबर 2025 से लागू होंगी।Haryana News

यह इस वर्ष पेंशन में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले जनवरी 2024 में पेंशन ₹2,750 से बढ़ाकर ₹3,000 की गई थी। 2014 से अब तक हरियाणा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में ₹2,500 की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा देना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

कैबिनेट बैठक में पुलिस विभाग से संबंधित भर्ती नियमों में भी अहम बदलाव किया गया। अब हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 50 प्रतिशत पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाएंगे। इससे विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलेंगे और मनोबल में वृद्धि होगी।

वहीं, ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों के लिए आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के स्कोर की वैधता अब तीन वर्ष कर दी गई है, जो पहले दो वर्ष तक ही मान्य थी। यह निर्णय उम्मीदवारों को राहत देने और भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए लिया गया है।Haryana News

सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी दो बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।Haryana News

पहली योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। दूसरी योजना के रूप में प्रधानमंत्री दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन कर सकते हैं, जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और व्यापारिक परिवहन को नई दिशा मिलेगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now