Haryana news: रेवाड़ी सड़क हादसे में महिला की मौत, कार चालक फरार

On: March 17, 2026 12:49 PM
Follow Us:

Haryana news: रेवाड़ी जिले में रोहतक-जयपुर हाईवे पर रोहड़ाई मोड़ के पास मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। हादसे के बाद कर कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिसक के अनुसार गांव जाटूसाना की रहने वाली महिला अपनी पुत्रवधू के साथ किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के बेटे ओमप्रकाश की शिकायत पर रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से गांव में शोक छा गया।

शिकायत में बताया गया कि हादसे के समय उसकी मां लाली देवी और पत्नी पिंकी साथ में गई थीं। रोहड़ाई मोड़ पर अचानक आई कार ने उसकी मां को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार को सूचना दी गई, जिसके बाद वह तुरंत घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now