Home Crime News Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000...

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana news: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के थाना क्षेत्र के एक गांव से आईटीआई की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने शहर की एक महिला पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और छुपाने का शक जताया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ लेकर गई नकदी व जेवरात:
शिकायत में बताया गया कि छात्रा पिछले दिन दोपहर को अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार, छात्रा का मोबाइल फोन भी बंद मिला है, जिससे उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका। घर की जांच करने पर करीब 20 हजार रुपये नकद और कुछ गहने भी गायब पाए गए हैं।

पिता ने लगाया ये आरोप: पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शहर की एक महिला से फोन पर बातचीत होती रहती थी और उन्हें शक है कि उसी महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर उनकी बेटी को कहीं छुपा रखा है।

जांच में जुटी पुलिस: जब परिजनों ने संबंधित महिला से संपर्क कर छात्रा के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version