Haryana BPL Ration card: हरियाणा में बिजली बिल के आधार पर कटेंगे BPL राशन कार्ड, मैसेज आने शुरू हो गए हैं

On: March 22, 2026 9:29 AM
Follow Us:
Haryana BPL Ration card

हरियाणा सरकार की ओर से उन लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं जिनका सालाना बिजली बिल 20 हजार से ज्यादा है। यह बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है ताकि वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल सके।

जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा है, उन्हें मैसेज भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी दिशा में सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। ताकि राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे फर्जी लोगों पर रोक लगाई जा सके।

अगर आप भी गलत तरीके से राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं तो अब आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हरियाणा सरकार के इस कदम पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी है, कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं। सरकार का कहना है कि यह बड़ा कदम मुख्य रूप से पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now