Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताज़ा भाव

On: June 6, 2025 2:40 PM
Follow Us:
highway

 Gold Rate Today: शुक्रवार 6 जून 2025 को भारत के सोने और चांदी के भाव में तेज़ी दर्ज की गई है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब आज ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है. वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज हो रही है. जिसका असर भारत के बाजारों में भी देखा जा रहा है.

RBI के फैसले से पहले सोना ₹1 लाख के करीब
बुधवार को GST सहित 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,000 तक पहुंच गई थी. हालांकि दिन के अंत में इसमें कुछ गिरावट आई. लेकिन 6 जून को फिर से सोने के रेट में 500 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई. इस समय देश के कई प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना ₹91,300 से ऊपर और 24 कैरेट सोना ₹99,700 के आसपास बिक रहा है.

अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति ने बढ़ाया सोने का ग्लोबल भाव
अमेरिका में सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में कमजोरी से यह संकेत मिला है कि फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. इससे गोल्ड की वैश्विक मांग बढ़ी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ी आई. भारत में भी इसका सीधा असर देखा गया.

6 जून को शहरों में सोने की कीमतें (22 और 24 कैरेट)
शहर का नाम 22 कैरेट रेट (₹/10g) 24 कैरेट रेट (₹/10g)
दिल्ली 91,460 99,760
मुंबई 91,310 99,610
चेन्नई 91,310 99,610
कोलकाता 90,910 99,180
जयपुर 91,460 99,760
लखनऊ 91,460 99,760
नोएडा 91,460 99,760
गाजियाबाद 91,460 99,760
बंगलुरु 91,310 99,610
पटना 91,310 99,610

चांदी के रेट में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत भी आज ₹2,000 प्रति किलोग्राम की बढ़त के साथ दर्ज हुई.
6 जून को चांदी का भाव ₹1,04,100/किग्रा तक पहुंच गया है, जो 5 जून को ₹1,02,100/किग्रा था.

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने के दाम कई बातों पर निर्भर करते हैं:

अंतरराष्ट्रीय मार्केट की स्थिति
डॉलर और रुपये की विनिमय दर
सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
सीजनल डिमांड (शादी/त्योहार)
गौरतलब है कि भारत में सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं. बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now