Haryana Today News: सोनीपत के ककरोई गांव में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने का प्रयास एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुआ। गांव के रहने वाले उम्मेद सिंह अपनी खेतों में लगी आग बुझाने गए थे इस दौरान तेज हवाओं की वजह से आग में विकराल रूप ले लिया और आज की चपेट में आने से उम्मेद सिंह की जलकर मौत हो गई।
उम्मेद सिंह बुधवार को अपने खेतों के तरफ गए थे तभी उन्होंने देखा कि उनके खेत में आग लगी है और आज गेहूं के फसल के तरफ तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आज को बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा के वजह से आग विकराल रूप लेती गई। कभी आसपास के किसान खेत के पास आग बुझाने पहुंचे लेकिन तब तक उम्मेद सिंह आज के बीच में घिर चुके थे।
गेहूं की फसल बचाने के दौरान उम्मेद सिंह जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश किया तब तक देर हो चुकी थी। उमेद सिंह की जलकर मौत हो चुकी थी इसके बाद खरखोदा से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाई।
दो बेटियों के पिता थे उम्मेद सिंह
ग्रामीणों ने जानकारी दिया की उम्मेद सिंह की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। वही घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उम्मेद सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के सरपंच कर्मवीर ने जानकारी दिया कि वह बुधवार को गांव से बाहर गए थे और जब घर आए तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। किसान के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
