Home Rewari News Election News: धारूहेड़ा में किस किस ने किया नामांकन, यहां पढे उपडेट

Election News: धारूहेड़ा में किस किस ने किया नामांकन, यहां पढे उपडेट

TEHCIL DHARUHERA

Election News: धारूहेड़ा: वार्ड पार्षद व चेयरमैन के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन यानि मंगलवार को पूरी तरह सन्नाटा देखने को मिला। मंगलवार को धारूहेड़ा में नामांकन की शुरुआत के बावजूद एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन: बता दे जिला प्रशासन द्वारा वार्ड व पार्षद व चेयरमैन की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय तय किया हुआ है। मंगलवार को कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। सुबह से तहसील परिसर में आवेदन करने वालो की भीड तो लगी रही लेकिन नामांकान किसी ने भी नहीं किया।Election News

25 तक होंगे नामाकन: बता दे धारूहेड़ा में 18 वार्ड व चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू हो गई तथा यह प्रकिया 25 अप्रैल तक चलेगी। 27 अप्रैल को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसमें दस्तावेजों की वैधता और नियमों के अनुसार उनकी पुष्टि की जाएगी। इसके बाद 28 अप्रैल को उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। इसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।Election News

 

 

उपतहसील में करना होगा नामांकन: बता दे धारूहेड़ा के 18 वार्ड व चेयरमैन के लिए पद के नांमाकन के लिए उपतहसील तय की गई है। सुबह से नांमाकन के लिए कागजात तैयारी में कई प्रत्याशी लगे रहे नांमाकन नहीं किया गया।Election News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version