Election News: हरियाणा के रेवाड़ी व धारूहेड़ा शहर में रविवार को नगर निकाय चुनाव में मतदाताओ को जोश दिखाई दिया। दोहपर ढाइ बजे तक जहां रेवाडी में 45 फीसदी वही धारूहेड़ा में 52 फीसदी मतदान हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया।
सुबह सुबह उमडी भीड: कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिली। सुबह सुबह मतदान केंद्रो मे अच्छी खासी भीड रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही एसपी ओर डीसी की ओर से बूथों को औचक निरीक्षण भी किया गया।Election News
इन बूथों पर रहेगी स्पेशल पुलिस तैनात: बता दे धारूहेड़ा व रेवाड़ी आधा दर्जन से ज्यादा सवेदनशील बूथ बनाए गए है प्रशासन की ओर से धारूहेड़ा व रेवाड़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 के राव तुलाराम स्टेडियम में बनाए गए एक पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का मामला सामने आया। जैसे की लोगो पता चला तो विरोध शुरू हो गया। इसी बीच सूचना मिलने के बाद डीएसपी सुरेंद्र सरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों का समझाते हुए मामला शांत किया। वही दूसरी ओर रेवाड़ी शहर के ही साधु शाह में भी फर्जी वोट डालने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है।Election News
रेवाड़ी में फर्जी वोट डालने आई महिला पकड़ी: रेवाड़ी के वार्ड नंबर 4 में कुछ लोगों ने एक महिला को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला सुबह से 4 बार वोट डाल चुकी है सबये अहम बात यह है उसकी उंगली पर स्याही का निशान भी नहीं है। बताया जा रहा है वह बार बार कपड़े बदलकर वोट डाल रही है। सूचना पुलिस महिला से पूछताछ करने मे लगी हुई है।
युवाओं को रहा जोश, उमडी भीड: बता दे इस बार चुनावों को लेकर युवाओ में काफी जोश बना हुआ है। यही कारण है इस बार पिछले बार से ज्यादा मतदान होने की उम्मीद है। बता दे सुबह सुबह कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।
