Home Dharuhera News Election News: जानिए पहले दो घंटे धारूहेड़ा रेवाड़ी में कितना हुआ मतदान

Election News: जानिए पहले दो घंटे धारूहेड़ा रेवाड़ी में कितना हुआ मतदान

चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी रेवाडी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Election News: रेवाड़ी: रेवाड़ी व धारूहेड़ा में नगर निकाय के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। रविवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ तथा शाम 6 बजे मतदान बंद होगा। चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी रेवाडी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। Election News

 

पहले दो घंटे जाने कहां कितना हुआ मतदान

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान धारूहेडा में रेवाड़ी में ज्यादा गति से हो रहा है। धारूहेड़ा में पहले दो घंटे में 17 फीसदी जबकि रेवाड़ी मे करीब 11 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी रेवाडी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी रेवाडी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

जानिए किस दिन होगा परिणाम जारी: रविवार को धारूहेड़ा के 18 वार्ड तथा रेवाड़ी के 32 वार्डोे के लिए मतदान जारी है। बता दे कि सेक्टर-18 स्थित महिला पीजी कॉलेज में रेवाड़ी और धारूहेड़ा में राजकीय कॉलेज, खरखड़ा में मतगणना की जाएगी। Election News

 

आगामी 13 मई को दोनों निकायों के चुनाव नतीजे भी इन्हीं दोनों शिक्षण संस्थानों में घोषित किए जाएंगे। रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी सह एडीसी राहुल मोदी और धारूहेड़ा के रिटर्निंग अधिकारी सह एसडीएम सुरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 750 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

1100 पुलिस जवान तैनात: बता दे कि दोनो जगह चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं कि अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी रखे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 1100 पुलिस जवानों के साथ होमगार्ड और एक अतिरिक्त पुलिस कंपनी की तैनाती की गई है.। Election News

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद

दो घंटे की वोटिंग रिपोर्ट होगी देनी: मतदान के दिन पीठासीन अधिकारियों को प्रत्येक दो घंटे की वोटिंग रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। इतना ही नहीं बूथ पर किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य गड़बड़ी होने पर उन्हें तुरंत कंट्रोल रूम या संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचना देना होगा।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version