Home Haryana News Haryana Board Result 2026 : बोर्ड ने पूरी की तैयारी, इस दिन...

Haryana Board Result 2026 : बोर्ड ने पूरी की तैयारी, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

बोर्ड ने पूरी की तैयारी, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

Haryana Board Result 2026 : हरियाणा बोर्ड के बच्चे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हालांकि अब बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और इस महीने में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। लंबे समय से हरियाणा बोर्ड से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट अपने रिजल्ट के इंतजार में है और अब जानकारी सामने आ रही है कि इस महीने में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है।

कॉपी जांच की प्रक्रिया हुई पूरी (Haryana Board Result 2026)

बोर्ड अधिकारियों ने जानकारी दिया है की कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जा सकता है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा 20 मार्च तक दसवीं और 1 अप्रैल तक 12वीं की परीक्षा ली गई थी। इसके लिए पूरे हरियाणा में 14 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिस पर पांच लाख 66411 बच्चों ने परीक्षा दिया था।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने जानकारी दिया कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और अगले सप्ताह रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

लंबे समय से बच्चे रिजल्ट के इंतजार में है और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। हरियाणा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बच्चे अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे। हालांकि बोर्ड के द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी बच्चों का रिजल्ट भेजा जाएगा और व्हाट्सएप पर भी रिजल्ट भेजने की तैयारी की गई है।

हालांकि अभी कंफर्म डेट ऑफिशल वेबसाइट पर नहीं आई है कि कब तक रिजल्ट जारी किया जाएगा। लेकिन बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि अगले सप्ताह रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा क्योंकि रिजल्ट जारी करने में पहले ही देरी हो चुकी है अब और देरी नहीं की जाएगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version