back to top
Home Rewari News Election News: चुनावों को लेकर ऑब्जर्वर ने ली बैठक, जानिए धारूहेड़ा में...

Election News: चुनावों को लेकर ऑब्जर्वर ने ली बैठक, जानिए धारूहेड़ा में किस वार्ड का कहां है मतदान केंद्र

NPA DHARUHERA
NPA DHARUHERA

धारूहेड़ा: धारूहेडा में वार्ड पार्षद व चेयरमैन के चुनाव 10 मई को होने है। नगर पालिका धारूहेड़ा के जनरल ऑब्जर्वर तरुण कुमार पावरियां ने खरखड़ा कॉलेज धारूहेड़ा में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।Election News

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है।

जानिए वार्ड वाईज मतदारन केंद्र

वार्ड नंबर-1 में राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-2 में सामुदायिक भवन सेक्टर 6 दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर -3 में जैन स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष वार्ड नंबर-4 में जांगिड़ धर्मशाला सोहना रोड में वोट पडेंगे।

वार्ड-5 में राकवमावि मैन बाजार दायां कक्ष बायां कक्ष, वार्ड नंबर-6 में हरिजन चौपाल सोहना रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड-7 में सैनी पब्लिक स्कूल फिरनी रोड धारूहेड़ा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड-8 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड दायां कक्ष, वार्ड नंबर-9 में बाल भवन धारूहेड़ा, वार्ड नंबर-10 में पब्लिक हेल्थ कार्यालय नंदरामपुर बास रोड बायां कक्ष, वार्ड नंबर-11 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड दायां कक्ष में मतदान होगा।

वार्ड नंबर-12 में विवेकानंद प्राथमिक स्कूल बास रोड बायां कक्ष, वार्ड नंबर-13 में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विधालय बांस रोड धारूहेडा, वार्ड नंबर-14 में राजकीय प्राथमिक स्कूल हरिनगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-15 में के.डी.एम पब्लिक स्कूल आजाद नगर धारूहेडा दायां कक्ष व बायां कक्ष बनाया गया है।

वार्ड नंबर-16 में आरडीएस पब्लिक स्कूल नजदीक तहसील कार्यालय दायां कक्ष व बायां कक्ष, वार्ड नंबर-17 में जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक तहसील कार्यालय, वार्ड नंबर-18 में राजकीय प्राथमिक स्कूल, सेक्टर 6 धारूहेड़ा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।