Rewari News: महिलाओं के अधिकार के लिए किया संघर्ष

fule jynati 11zon

धारूहेडा: माता सावित्रीबाई फुले की 192वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर ज्योतिबा फुले पार्क में सैनी सभा के सदस्यो व सैनी स्कूल के बच्चो ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधान युद्धवीर सैनी ने बताया सावित्रीबाई फुले ने सिर्फ शिक्षा के लिए ही संघर्ष नहीं किया बल्कि उन्होंने देश में कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज बुलंद की।

saini schol 11zon

IMD ने किया अलर्ट, कडाके की ठंड के साथ होगी इस शहरो में बारिश

उन्होंने छुआछूत, बाल विवाह जैसी कुरीतियों का विरोध किया और उनके खिलाफ लड़ती रही। जीवन भर माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया। मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे और अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे।

धारूहेडा में चार फीडरो में Bijli बाधित रहेगी आज. जानिए क्यों
समाज के लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रधान महेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, सुमेर सैनी, उमेश सैनी, वीर सिंह सैनी, डा.सतवीर सैनी, राम प्रसाद सैनीए किशन लाल, बिशंबर सैनी , बिट्टू सैनी, मामन राम सैनी, त्रिलोक धारीवाल आदि मौजूद थे।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan